सितारगंज (उधम सिंह नगर):
विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सितारगंज में एक विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस वर्ष ‘यूनाइटेड इन ह्यूमैनिटी’ थीम के तहत आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें बेहतर चिकित्सीय परामर्श उपलब्ध कराना रहा।
स्वस्थ मस्तिष्क ही स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. रेनू रानी बंसल
शिविर का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. रेनू रानी बंसल के निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि एक स्वस्थ समाज की रचना के लिए स्वस्थ मस्तिष्क का होना अनिवार्य है। उन्होंने युवाओं से अपनी जीवनशैली और सेहत के प्रति सजग रहने का आह्वान किया।
विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी सेवाएं
उप जिला अस्पताल, सितारगंज की चिकित्सीय टीम के सहयोग से आयोजित इस शिविर में सैकड़ों छात्र-छात्राओं और महाविद्यालय स्टाफ ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। टीम में शामिल डॉ. कवींद्र, डॉ. प्रज्ञा, डॉ. करुना और विकास पाठक ने सभी का चेकअप किया और आवश्यकतानुसार उचित डॉक्टरी परामर्श व सुझाव प्रदान किए।
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. विमला सिंह, डॉ. अभिमन्यु, डॉ. जगदीपक जोशी, डॉ. दीक्षा खंबा, डॉ. रजविंदर कौर, डॉ. कमला उपाध्याय, डॉ. शोभा पांडे और डॉ. दुर्गा तिवारी का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान अरुण प्रताप, अंशिका, प्रियंका, जतिन, अंजलि सिंह, मनीषा सहित कॉलेज के अनेक छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)