सितारगंज। विजयदशमी के अवसर पर सितारगंज के रामलीला मैदान में 50 फीट ऊंचे रावण और 45 फीट के कुंभकरण के पुतले का दहन किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने शिरकत की। पुतला दहन देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग रामलीला मैदान पहुंचे।
मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने भगवान श्रीराम और लक्ष्मण की आरती कर किया। इस दौरान उन्होंने रामलीला मंचन में विभिन्न किरदार निभाने वाले वृंदावन के कलाकारों की सराहना की।
शाम करीब छह बजे रावण और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया गया। इस दौरान मैदान में मौजूद लोगों ने उत्साह के साथ कार्यक्रम देखा।
मुख्य चौक पर हुआ श्रीराम-भरत मिलाप
पुतला दहन के बाद शाम को नगर के मुख्य चौक पर श्रीराम-भरत मिलाप कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस धार्मिक आयोजन में भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, पालिकाध्यक्ष सुखदेव सिंह, राकेश त्यागी, एमपी तिवारी, अमित रस्तोगी, संजय गोयल, उमाशंकर दुबे, शिवकुमार मित्तल, पवन अग्रवाल, सुरेश जैन, भीमसेन गर्ग और नरेश कंसल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विजयदशमी के अवसर पर आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से नगर में धार्मिक उत्साह और उत्सव का माहौल देखने को मिला।