सितारगंज। उधम सिंह नगर की सितारगंज पुलिस ने अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था के मद्देनजर चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। बुधवार की रात गश्त के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को अवैध हथियार और कारतूस के साथ धर दबोचा।
पिपलिया (बहेड़ी) का रहने वाला है आरोपी
पुलिस टीम जब ड्योढ़ार रोड पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त कर रही थी, तभी उन्हें एक युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। पुलिस ने जब उसे रोककर तलाशी ली, तो उसके पास से एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पकड़े गए युवक की पहचान परवेज अहमद पुत्र निवासी ग्राम पिपलिया, थाना बहेड़ी (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।
आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज
सितारगंज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में तो नहीं था। फिलहाल, पुलिस आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश करने की वैधानिक कार्यवाही कर रही है।
(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)