सितारगंज। महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर अग्रवाल सभा और महिला समिति के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में अग्रवाल समाज के बुजुर्गों, युवाओं, महिलाओं और बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस दौरान महाराजा अग्रसेन के जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा।
बृहस्पतिवार को शोभायात्रा का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन धर्मार्थ ट्रस्ट से हुआ। इसमें सबसे आगे खाटू श्याम बाबा की झांकी, रथ पर सवार महाराजा अग्रसेन का भव्य स्वरूप आकर्षण का केंद्र रहा। 18 घोड़ों पर सवार 18 गोत्रों के बच्चों, शिव तांडव की झांकी और दो बैंडों ने शोभायात्रा की भव्यता बढ़ाई। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा के माध्यम से समाज को एकता, समानता और परस्पर सहयोग का संदेश दिया गया।
वहीं, मुख्य चौराहे पर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा का अग्रवाल समाज के लोगों ने भव्य स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अग्रवाल समाज अपनी दानशीलता और सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका के लिए जाना जाता है। समाज ने हमेशा जरूरतमंदों की सहायता करने और सामाजिक उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

इधर, अग्रवाल महासभा के जिलाध्यक्ष महेश मित्तल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन समाजवाद के प्रबल प्रवर्तक थे। उनकी जयंती पर उनके आदर्शों को याद करते हुए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को साथ लेकर चलने का संकल्प लेना चाहिए।
साथ ही, नगर अध्यक्ष संजय गोयल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने सामाजिक कुरीतियों को दूर करने और समानता पर आधारित सभ्य समाज की स्थापना का संदेश दिया था। आज भी समाज उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है।
ट्रस्ट अध्यक्ष सुरेश सिंघल ने लोगों से महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को जीवन में अपनाने की अपील की।

यह लोग रहें मौजूद
शोभायात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, पालिकाध्यक्ष सुखदेव सिंह, शिवकुमार मित्तल, महामंत्री शीतल सिंघल, कोषाध्यक्ष कपिल मित्तल, सुरेश अग्रवाल, रोशन लाल अग्रवाल, शिवचरण जिंदल, दयाराम जिंदल, अनिल गर्ग, कृष्ण गर्ग, सुरेश जैन, मुकेश गर्ग, राकेश गुप्ता, अंकुर गर्ग, संतोष गुप्ता, नरेश कंसल, राजाराम सिंघल, राजकुमार जिंदल, संजय जिंदल, प्रवेश काका, प्रदीप गर्ग, विकास मित्तल, विनय गर्ग, राकेश बंसल, राजेश जिंदल, भूरू गोयल, मांगे राम गर्ग, जगदीश डालमिया, विपिन डालमिया, चंचल गर्ग, उमेश सिंघल, रविंदर अग्रवाल, मनोज गर्ग, संजय मित्तल, रामनिवास गोयल, राकेश त्यागी, मोनू त्रिपाठी, ग्यारसी अग्रवाल, कमलेश कंसल, भीमसेन गर्ग, अंकित गोयल, सौरभ जिंदल, संजय जैन, प्रेम गोयल, अनूप गोयल, महेश सिंघल, अनिल सिंघल, पवन अग्रवाल, विजय गर्ग, सुशील जैन, विकास गर्ग, आनंद गर्ग, डब्बू बिंदल, रोहित जिंदल, सुनील गर्ग सहित समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।
वहीं, महिला समिति से ममता गोयल, सुशीला गर्ग, सीता सिंघल, संगीता मित्तल, लक्ष्मी सिंघल, सूची गर्ग, जूही गर्ग, मंजू गर्ग, उमा गुप्ता, सरोज कंसल, नीरू कंसल, सविता गुप्ता, रेनू गर्ग, ममता गर्ग, मधु अग्रवाल, सीमा सिंघल, शालू, मीनू, पिंकी गर्ग, साक्षी अग्रवाल, शिवांगी सिंघल, पल्लवी सिंघल, मानसी अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, मिशिका बंसल, श्वेता गोयल, मोनिका सिंघल और पूनम जैन सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।