सितारगंज (उधम सिंह नगर): उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत सितारगंज कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक नशा तस्कर को अवैध हैरोइन और हजारों की नकदी के साथ दबोच लिया है।

गश्त के दौरान नकटपुरा में हुई गिरफ्तारी

शुक्रवार को मामले का खुलासा करते हुए एसआई दीपक तिवारी ने बताया कि शांति व्यवस्था और अपराध नियंत्रण हेतु पुलिस टीम रात्रि गश्त पर थी। इसी दौरान गांव नकटपुरा में एक संदिग्ध व्यक्ति सड़क किनारे खड़ा दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही आरोपी हड़बड़ा गया और भागने की कोशिश करने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।

4.03 ग्राम हैरोइन और ₹14,800 बरामद

पकड़े गए आरोपी की पहचान मो. जीशान निवासी वार्ड नंबर 12, सितारगंज के रूप में हुई है। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 4.03 ग्राम अवैध हैरोइन और नशे के कारोबार से कमाई गई 14,800 रुपये की नकदी बरामद हुई।

युवाओं को बनाता था निशाना

कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी जीशान ने स्वीकार किया कि वह स्थानीय युवाओं को हैरोइन बेचने का काम करता है। बरामद नकदी उसी अवैध धंधे से अर्जित की गई थी। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि वह यह नशा कहाँ से लाता था और उसके नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हैं।

NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *