रुद्रपुर। पुलिस कार्यालय में आयोजित मासिक अपराध समीक्षा बैठक के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने अधीनस्थों को अपराध नियंत्रण पर विशेष ध्यान रखने को निर्देशित किया। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व माह की अपराध गोष्ठी में दिए गए दिशा-निर्देशों की समीक्षा की और उनके अनुपालन की स्थिति का आंकलन भी किया। एसएसपी ने सभी अधिकारियों को अपने-अपने कार्यों के प्रति और अधिक जवाबदेह एवं सतर्क रहने के निर्देश दिए,एसएसपी ने कहा क्षेत्र में मादक पदार्थ के रोकथाम को पुलिस कार्रवाई करने में कोताही न बरतें।

समीक्षा बैठक में पुलिस कर्मियों से उनकी व्यक्तिगत,पारिवारिक एवं अन्य समस्याओं के संबंध में जानकारी ली और त्वरित समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। एसएसपी ने ड्यूटी के दौरान उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले 29 पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।बैठक में एसपी क्राइम जितेन्द्र चौधरी, एसपी सिटी डॉ.उत्तम सिंह नेगी, एसपी काशीपुर स्वप्न सिंह, सीओ सिटी प्रशांत कुमार, सीओ पंतनगर डीआर वर्मा, शहर कोतवाल मनोज रतूड़ी, कोतवाल कुण्डा विक्रम राठौर, गदरपुर कोतवाल संजय पाठक, किच्छा कोतवाल प्रकाश दानू, पीआरओ निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार, पेशकार निरीक्षक बसन्ती आर्या आदि मौजूद रहे।

(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *