​पीलीभीत। बीसलपुर नगर के सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में दो दिवसीय विभागीय ‘सरस्वती संस्कार केंद्र प्रमुख प्रशिक्षण वर्ग’ का उत्साहपूर्वक शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षक एवं प्रांत सेवा क्षेत्र संयोजक महेंद्र सिंह, जन शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश के जिला समन्वयक महेंद्र पाल गंगवार, बरेली विभाग संयोजक रोहताश कुमार और विद्यालय के व्यवस्थापक ब्रह्मौतार अग्रवाल का औपचारिक अभिनंदन किया गया।
​प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए प्रदेश संयोजक महेंद्र सिंह ने कहा कि विद्या भारती का मुख्य लक्ष्य संस्कार केंद्रों के माध्यम से प्रत्येक ग्राम पंचायत तक अपनी पहुंच बनाना और सेवा बस्तियों के शिशुओं को संस्कारित करना है। शिविर के दौरान प्रतिभागियों को शिशुओं में बेहतर संस्कार विकसित करने की विभिन्न विधियों और विधाओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इसके अतिरिक्त, महेंद्र पाल सिंह ने शारीरिक अभ्यास और योग के माध्यम से शरीर को स्वस्थ रखने के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।


​इस दो दिवसीय वर्ग में पीलीभीत और शाहजहांपुर जिले के कुल 32 संस्कार केंद्र प्रमुखों ने प्रतिभाग कर प्रशिक्षण प्राप्त किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन बीसलपुर के संस्कार केंद्र प्रमुख प्रमोद कुमार मिश्र द्वारा किया गया, जबकि व्यवस्थाओं में सुधार शुक्ला का विशेष सहयोग रहा। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य हरीशचंद्र शर्मा ने सभी आगंतुकों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *