​पीलीभीत। नकटादाना स्थित समाजवादी पार्टी कैंप कार्यालय पर गुरुवार 26 मार्च को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार महान सम्राट अशोक की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सम्राट अशोक का जीवन विश्व शांति, अहिंसा और न्याय का प्रतीक है। उनकी जनकल्याणकारी नीतियां और सामाजिक समरसता के सिद्धांत आज के दौर में भी समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक और मार्गदर्शक हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि सम्राट अशोक के आदर्शों को आत्मसात कर समाज में भाईचारा, समानता और सौहार्द को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करें। शहर विधानसभा अध्यक्ष इम्तियाज अल्वी के संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से नफीस अहमद अंसारी, नरेन्द्र मिश्रा कट्टर, हाजी अकबर अहमद अंसारी, गयासुद्दीन मंसूरी, रमेश राजा, महेश पटेल, धनपति वर्मा एडवोकेट, संदीप सक्सेना, संजय सिंह यादव, जगदीश पटेल, मो. अली, निरंजन कुमार गंगवार, राहुल कश्यप, रामवीर कश्यप, निशान अहमद, अभी कुमार, अरुण कुमार, मानवेंद्र सिंह यादव, शरद यादव, शरफुद्दीन नूरी, पुनीत मौर्य, सुरेश चंद्र, महेश कुमार वर्मा, जगदीश लोधी, ऋषिपाल वर्मा और अरमान अली सहित कई अन्य पदाधिकारियों ने सम्राट अशोक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *