पीलीभीत। जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार पति की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। मिली जानकारी के अनुसार, मीरापुर निवासी 38 वर्षीय ओमकार अपनी 35 वर्षीया पत्नी लवली के साथ अपनी हीरो स्पलेंडर बाइक संख्या उप्र 24 एम 6780 से पीलीभीत आ रहे थे। यात्रा के दौरान, रेलवे क्रॉसिंग से पहले सियाबाड़ी पट्टी के पास मोड़ पर, पीलीभीत की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार सफेद रंग की वेगनआर कारउप्र 25 डी एल 9337 ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में ओमकार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी लवली गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त वेगनआर कार को निर्भय सिंह चला रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।