​पीलीभीत। श्री अग्रवाल सभा, पीलीभीत के आगामी सत्र 2026-27 के लिए चुनावी बिगुल फूंक दिया गया है। संस्था के निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल (अधिवक्ता) द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सभी सदस्यों को सूचित करते हुए निर्वाचन कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। पूरी चुनाव प्रक्रिया निर्धारित तिथियों और समय सारणी के अनुसार ही संपन्न कराई जाएगी। घोषित कार्यक्रम के तहत आगामी 14 जून 2026, रविवार को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। इसके बाद, 17 जून 2026, बुधवार को दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक नाम वापस लेने का समय निर्धारित किया गया है, जिसके तुरंत बाद इसी दिन प्रत्याशियों की अंतिम सूची की घोषणा भी कर दी जाएगी। मुख्य मतदान प्रक्रिया 21 जून 2026, रविवार को सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित होगी।
​इस महत्वपूर्ण चुनाव को निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए एक कुशल निर्वाचन टीम का गठन किया गया है, जिसमें निर्वाचन अधिकारी के रूप में श्री संजय अग्रवाल (अधिवक्ता) के साथ-साथ श्री सुशील कुमार अग्रवाल (कुमार राइस मिल), सीए वरुण, सीए शिवम अग्रवाल और सीए पुलकित अग्रवाल अपनी भूमिका निभा रहे हैं। निर्वाचन अधिकारी ने सभा के सभी सम्मानित सदस्यों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों एवं समय का कड़ाई से पालन करते हुए इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लें। इसके साथ ही यह भी स्पष्ट कर दिया गया है कि किसी भी परिस्थिति में किसी भी प्रकार का शुल्क या नामांकन शुल्क वापस (रिफंड) नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi