पीलीभीत। मुक्तिधाम समिति द्वारा संचालित दसवां स्थल (श्रद्धा स्थल) पर देर रात साजिशन आग लगा दी गई। इससे पूरी फॉल सीलिंग नष्ट हो गई । करीब डेढ़ लाख रुपए का नुकसान हुआ। भवन को भी क्षति पहुंची । सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया।
लोक निर्माण विभाग अतिथि गृह के समीप स्थित श्रद्धा स्थल के हाल में चौकीदार रामचंद्र अपने पुत्र के साथ रहता है। आज सुबह श्रद्धा स्थल की एक अन्य कर्मचारी रूबी ने फोन पर मुक्तिधाम समिति के पदाधिकारियों को सूचना दी कि श्रद्धा स्थल की फाल्स सीलिंग गिर गई है और आग लगने से फाल्स सीलिंग नष्ट भी हो गई है। सूचना पर मुक्तिधाम समिति के अध्यक्ष संजय अग्रवाल सचिव दिलीप अग्रवाल उपसचिव मनोज पटेल संदीप सिंह नीरज रस्तोगी और विमल सेन एडवोकेट मौके पर पहुंच गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। कोतवाली सदर के सब इंस्पेक्टर सुभाष यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज चेक की तो उससे साफ हो गया कि आग चौकीदार रामचंद्र के बेटे अजय ने लगाई है। वह आग लगाने के बाद कुर्सी पर बैठकर धूम्रपान करता नजर आया।

पुलिस ने मौके पर ही मौजूद कर्मचारियों से भी पूछताछ की। जब अजय से सख्ती से पूछता की तो उसने आग लगाना स्वीकार कर लिया। मुक्तिधाम समिति की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई। तहरीर के साथ सीसीटीवी फुटेज की क्लिप भी पेन ड्राइव में भरकर साक्ष्य बतौर दी गई। पुलिस ने समिति के अध्यक्ष सहित सभी सदस्यों के बयान दर्ज किए। आरोपी अजय को जेल भेजा जा रहा है। पुलिस को कुछ अन्य लोगों का भी इस घटना में शामिल होने का शक है इसीलिए मामले की जांच की जा रही है।

(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *