पीलीभीत। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन की पीलीभीत इकाई द्वारा सोमवार को शहीद दिवस के अवसर पर महान क्रांतिकारी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला अध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान वक्ताओं ने शहीदों के अदम्य साहस और बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा ने कहा कि शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का त्याग और राष्ट्रभक्ति का जज्बा इतिहास के पन्नों में सदैव अमर रहेगा। उन्होंने कहा कि इन वीर सपूतों ने कम आयु में ही मातृभूमि के लिए फांसी के फंदे को चूमकर देशवासियों में स्वाधीनता की अलख जगाई थी। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने शहीदों के बताए मार्ग पर चलने और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने का सामूहिक संकल्प लिया।
इस श्रद्धांजलि सभा में हेमंत कुमार, प्रदीप सिंह, अनमोल, जितेंद्र, सुहेल, भगत राज शर्मा, राजेंद्र, पवन सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी और छात्र उपस्थित रहे।
(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)