रूद्रपुर। सिडकुल स्थित वोल्टेज कम्पनी में कार्यरत सहायक प्रोडेक्शन मैनेजर जावेद आरिफ ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पन्तनगर के सीओ डी.आर. वर्मा ने बताया कि मेटृपालिस कालोनी में एफ 130 में रहने वाले जावेद आरिफ सिडकुल स्थित वोल्टेज कम्पनी में सहायक प्रोडेक्शन मैनेजर पर कार्यरत थे, उनकी पत्नी हरिद्वार गयी हुई है। आज उनकी अपनी पत्नी से मोबाइल पर वीडियो कॉल पर बातचीत शुरू हुई,बातें करते..करते अचानक जाने क्या हुआ कि उन्होने पत्नी से कहा वह आत्महत्या करने जा रहे हैं, यह सुनते ही उनकी पत्नी की चीख निकल गई, पत्नी ने कारण पूछा परन्तु उन्होने फोन बन्द कर दिया।

पत्नी ने तत्काल घबराते हुये पडोसी को फोन कर बात बताई जिसे सुनने के बाद पडोसी ने आसपास के लोगों को बुलाया और उनके घर पहुंचे पर दरवाजा अन्दर से लॉक था। यह देख पडोसी ने पुलिस को फोन किया,सूचना मिलते ही सिडकुल चौकी प्रभारी सुरेन्द्र सिंह बिष्ट मय फोर्स के वहां पहुंच गये, कुछ ही देर में सीओ भी आ पहुंचे ।पुलिस ने सोसायटी के पदाधिकारियों को बुलाकर उनकी उपस्थिति में दरवाजा तोडा तो सब देख कर दंग रह गये कि जावेद आरिफ फंदे पर लटके हुये हैं, पुलिस ने तुरन्त उनको नीचे उतारा और जिला चिकित्सालय ले गये जहां डाक्टरों ने परीक्षण कर उनको मृत घोषित कर दिया। सीओ ने फारेन्सिक टीम को बुलवा लिया जिन्होने कमरे से साक्ष्य एकत्र किये, सीओ के अनुसार कमरे में से शराब की बोतल मिली है।पुलिस ने शव को पास्टमार्टम के लिये भेज दिया है।सीओ के अनुसार मृतक की पत्नी के आने पद उनसे बात करने के बाद शायद सच्चाई सामने आ जाये?

(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *