​पीलीभीत। जनपद की सभी 22 राजकीय होम्योपैथिक डिस्पेंसरियों में शुक्रवार को ‘विश्व होम्योपैथी दिवस’ और इस चिकित्सा पद्धति के जनक डॉ. क्रिश्चियन फ्रेडरिक सैमुअल हैनिमैन का 271वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जिला चिकित्सालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों के चिकित्सालयों में विशेष कार्यक्रमों और चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया गया।
​स्थानीय जिला चिकित्सालय स्थित होम्योपैथिक विभाग में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ. राजीव कुमार शर्मा ने डॉ. हैनिमैन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। डॉ. शर्मा ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए डॉ. हैनिमैन के जीवन संघर्षों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि डॉ. हैनिमैन एक कुशल एमडी चिकित्सक थे, इसके बावजूद उन्होंने वैकल्पिक चिकित्सा की खोज की और ‘समः समं शमयति’ (लाइक क्योर लाइक) के सिद्धांत को प्रतिपादित किया। उन्होंने डॉ. हैनिमैन के जीवन से जुड़े कई प्रेरक प्रसंग साझा करते हुए होम्योपैथी को सुरक्षित और प्रभावी चिकित्सा पद्धति बताया। कार्यक्रम के उपरांत मिष्ठान वितरण भी किया गया।


​जन्मदिवस के उपलक्ष्य में जनपद के विभिन्न राजकीय6 होम्योपैथिक चिकित्सालयों—भिखारीपुर, पूरनपुर, गजरौला, मुजफ्फरनगर, जहानाबाद, कनाकोर, शेरपुर, बीसलपुर, सखोला और गोंच में निःशुल्क चिकित्सा शिविर (कैंप) आयोजित किए गए। इन शिविरों में भारी संख्या में स्थानीय नागरिक पहुंचे, जहाँ विशेषज्ञों द्वारा सैकड़ों रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। इन शिविरों के माध्यम से लोगों को होम्योपैथिक दवाओं के लाभ और पुरानी बीमारियों में इसके स्थायी समाधान के बारे में जागरूक किया गया।

(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi