लखीमपुर खीरीः लखीमपुर-गोला मार्ग पर स्थित मजरा मुड़िया गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सुबह लोगों ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को टूटा हुआ देखा। किसी ने रात के अंधेरे का फायदा उठाकर प्रतिमा को नुकसान पहुँचाया, जिससे गांव वालों का गुस्सा सातवें आसमान पर है।
अराजक तत्वों की कायराना हरकतः
सड़क किनारे लगी इस प्रतिमा को निशाना बनाकर इलाके की शांति भंग करने की कोशिश की गई है। जैसे ही यह खबर फैली, देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जुट गई। लोगों का साफ कहना है कि यह सिर्फ तोड़फोड़ नहीं, बल्कि उनकी आस्था और महापुरुष के सम्मान पर हमला है।
पुलिस की भागदौड़ शुरूः
सूचना मिलते ही पुलिस की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। फिलहाल पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया है और दोषियों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजने का वादा किया है। आसपास के इलाकों में छानबीन तेज कर दी गई है ताकि पता लगाया जा सके कि इस हरकत के पीछे आखिर किसका हाथ है।