Breaking News, Banner template yellow background illustration vector design

रूद्रपुर। ट्रांजिट कैम्प कोतवाली क्षेत्र में सिडकुल ढाल के पास नशे की हालत में नाली में गिरकर एक युवक की मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत दम घुटने से हुई होगी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को नाली से निकालकर आस पास के लोगों से मामले की जानकारी ली और युवक को जिला चिकित्सालय भिजवाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाऊस भिजवाया और मृतक युवक की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए।

जानकारी के अनुसार बुधवार प्रातः करीब 25 वर्षीय युवक नशे की हालत में सिडकुल ढाल के पास अरविन्दनगर वार्ड 5 वीरजी ढाबे के समीप गली में घरों से खाने के लिए रोटी मांग रहा था जहां उसे कहा गया कि अभी रोटी नहीं बनी है और लोगों ने घर का दरवाजा बंद कर दिया। इसके कुछ देर बाद लोगों ने युवक का सिर एक घर के आगे नाली में डूबा देखा यह सोचकर कि युवक नाली में गिर गया है लोगों ने उसे हिलाडुला कर देखा तो उसके शरीर में कोई हरकत नहीं हुई। इस पर लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी सूचना मिलने पर कोतवाल मोहन चन्द्र पाण्डे पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने युवक को नाली से बाहर निकाल कर वहां खड़े लोगों से आवश्यक जानकारी ली लेकिन कोई भी युवक को पहचान नहीं सका। पुलिस ने युवक को जिला चिकित्सालय भिजवाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और उसकी शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिये। बताया जाता है कि मृतक युवक के एक हाथ में आरके नाम गुदा हुआ है जबकि दूसरे हाथ की दो अंगुलियां कटी हुई हैं।

(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *