रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग पर गौरीकुंड के पास एक युवक गहरी खाई में गिर गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
दुर्गम पहाड़ी परिस्थितियों के बावजूद SDRF के जवानों ने कड़ी मशक्कत कर युवक तक पहुंच बनाई और उसे सुरक्षित खाई से बाहर निकाल लिया। प्राथमिक उपचार देने के बाद युवक को आगे के इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
SDRF की त्वरित कार्रवाई और साहसिक रेस्क्यू अभियान के चलते युवक की जान बच गई। अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि केदारनाथ यात्रा के दौरान निर्धारित मार्गों पर सावधानी बरतें और सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।