रूद्रपुर। विदेश में रोजगार दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाली चण्डीगढ़ की एक संस्था के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर ट्रांजिट कैम्प थाने में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है, ठगों ने पीड़ित को झांसे में लेने के लिए फर्जी दस्तावेज और कूटरचित फ्लाइट टिकट तक थमा दिए थे।मामले के अनुसार फुलसुंगा निवासी यामीन सैफी ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर श्मैसर्स वर्ल्ड ट्रैवल एडवाइजरश् नामक संस्था का विज्ञापन देखा था। इस विज्ञापन में विदेश में आकर्षक नौकरी और वीजा दिलाने का दावा किया गया था सम्पर्क करने पर आरोपियों ने खुद को चण्डीगढ़ स्थित एक वैध कंसल्टेंसी बताया और विश्वास जीतने के लिए अपना उद्योग पंजीकरण प्रमाण पत्र भी भेजा। आरोपियों की बातों में आकर यामीन सैफी ने 13 दिसंबर 2025 को नौ व्यक्तियों के रोजगार वीजा के लिए समझौता किया इसके बदले उन्होंने कुल 6,20,000 रुपये का भुगतान किया जिसमें से 4,70,000 रुपये बैंक के माध्यम से और 1,50,000 रुपये नकद दिए गए।भुगतान के कुछ समय बाद आरोपियों ने संबंधित व्यक्तियों के 

ऑफर लेटर,वीजा और फ्लाइट टिकट उपलब्ध कराए। पीड़ित ने जब इन दस्तावेजों की जांच सम्बन्धित कम्पनियों और एयरलाइन से की तो पता चला कि वे पूरी तरह फर्जी थे, कम्पनियों ने स्पष्ट किया कि उनकी ओर से ऐसी कोई नौकरी या टिकट जारी ही नहीं किया गया है। ठगी का अहसास होने पर जब पीड़ित ने अपनी धनराशि वापस मांगी तो आरोपियों ने पैसे लौटाने से साफ इनकार कर दिया और पुलिस में शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।पीड़ित ने इस संबंध में थाना ट्रांजिट कैंप और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भी सूचित किया था लेकिन रिपोर्ट दर्ज न होने पर उन्होंने न्यायालय की शरण ली।अब न्यायालय के आदेश पर थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस ने मैसर्स वर्ल्ड ट्रैवल एडवाइजर संस्था सहित अनिशा, कुलदीप वोहरा, ईशान और अनामिका शर्मा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में धोखाधड़ी, जालसाजी और षडड्ढंत्र का मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।

(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *