रुद्रपुर | उत्तराखंड के ऊधमसिंहनगर जनपद के अंतर्गत रुद्रपुर में आज श्री अग्रवाल सभा के नवनिर्मित भवन में एक भव्य हवन-पूजन कार्यक्रम का आयोजन बेहद गरिमामयी माहौल में संपन्न हुआ . पूर्ण विधि-विधान और पवित्र वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में समाज की सुख-समृद्धि, शांति एवं चहुंमुखी उन्नति की मंगलकामना की गई
पंडितों ने कराया सामूहिक अनुष्ठान
इस भव्य धार्मिक उत्सव का सफल आयोजन श्री अग्रवाल सभा के अध्यक्ष अर्जुन गुप्ता, महामंत्री अमित जैन और कोषाध्यक्ष रणवीर गुप्ता सहित समस्त नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों की देखरेख में किया गया . मुख्य अनुष्ठान का कार्य विद्वान पंडित सुनील शास्त्री एवं पंडित कुलदीप भारद्वाज द्वारा संयुक्त रूप से वैदिक रीति-नीति से संपन्न कराया गया मंत्रोच्चार और आहुतियों के बीच पूरा परिसर भक्तिमय माहौल और सकारात्मक आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण नजर आया
कई रसूखदार और वरिष्ठ अग्रबंधु हुए शामिल
हवन-पूजन के इस पावन अवसर पर अपनी आहुति देने के लिए समाज के सैकड़ों लोग और कई विशिष्ट हस्तियां नवनिर्वाचित भवन में पहुंचीं कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला मंत्री एडवोकेट प्रमोद मित्तल, विजय कुमार गर्ग, अमित जैन, रणवीर गुप्ता और वरिष्ठ अग्रबंधु गोपाल कृष्ण रूंगटा उपस्थित रहे
इनके अतिरिक्त श्याम लाल बंसल, देवी शंकर अग्रवाल, पवन अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, अजीत जैन, राजेन्द्र गुप्ता, अशोक मित्तल, मोहन अग्रवाल, ऊषा अग्रवाल, शालिनी गोयल, सपना मित्तल, दीपिका मित्तल, पूजा मित्तल, नरेन्द्र बंसल, नितेश गुप्ता, हेमन्त गर्ग, शरद गर्ग, अनुज अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, रवि अग्रवाल एवं प्रवीण गोयल सहित बहुत बड़ी संख्या में अग्रबन्धु और मातृशक्ति ने सामूहिक पूजा-अर्चना का पुण्य लाभ प्राप्त किया