रुद्रपुर। कोतवाली रुद्रपुर पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की दो मोटरसाइकिल और एक स्कूटी समेत कुल तीन दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी चोरी के बाद वाहनों की पहचान छिपाने के लिए उनकी नंबर प्लेट हटा देते थे और उन्हें सुनसान स्थानों व झाड़ियों में छिपाकर रखते थे। ग्राहक मिलने पर चोरी के वाहनों को कम कीमत में बेचने की तैयारी की जाती थी।

पुलिस के मुताबिक, अमन पुत्र ज्ञान सिंह की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या UK-06-AK-4820 विशाल मेगा मार्ट, श्री गुरु अंगद देव कॉम्प्लेक्स की पार्किंग से चोरी हुई थी। वहीं सागर अरोरा की हीरो सीडी डॉन मोटरसाइकिल संख्या UK-06-D-1925 मुख्य बाजार रुद्रपुर में ग्रोवर फर्नीचर के सामने से चोरी हुई थी।

वाहन चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए कोतवाली रुद्रपुर पुलिस ने टीम गठित कर घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके साथ ही संदिग्धों का सत्यापन और सुरागरसी-पतारसी की जा रही थी।

इसी दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन रोड स्थित सेक्शन इंजीनियर कार्यालय के पास झाड़ियों में दो संदिग्ध युवक दो मोटरसाइकिल और एक स्कूटी के साथ मौजूद हैं तथा चोरी के वाहनों को बेचने की तैयारी कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि वे दोनों मिलकर रुद्रपुर और आसपास के क्षेत्रों से दोपहिया वाहन चोरी करते थे। चोरी के बाद वाहनों की पहचान छिपाने के लिए नंबर प्लेट हटा देते थे और वाहनों को सुनसान स्थानों या झाड़ियों में छिपा देते थे। ग्राहक मिलने पर इन्हें कम कीमत में बेचने की बात भी सामने आई है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. मोहम्मद अरमान पुत्र अली हुसैन, उम्र करीब 19 वर्ष, निवासी मलसी, कोतवाली रुद्रपुर, मूल निवासी सुकटवा ज्वालापुर, थाना बिलासपुर, जिला रामपुर, उत्तर प्रदेश।
  2. अरमान पुत्र नन्हे, उम्र करीब 19 वर्ष, निवासी ग्राम ज्वालापुर भैंसिया, थाना बिलासपुर, जिला रामपुर, उत्तर प्रदेश।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 303(2), 317(2), 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।

बरामद वाहन

  • 02 मोटरसाइकिल
  • 01 स्कूटी
  • कुल 03 दोपहिया वाहन

पुलिस टीम

कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रदीप पंत, उपनिरीक्षक दीपक बहुगुणा, कांस्टेबल हरीश रावत, हयात चंद्र और महेश पंचपाल शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi