रूद्रपुर। अवैध मादक द्रव्यों के निर्माण व बिक्री भंडारण के अड्डों को समूल विनिष्टी करण के क्रम में अपराध निरोध क्षेत्र 1 रुद्रपुर में जनपदीय प्रवर्तन दल द्वारा आबकारी निरीक्षक महेन्द्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में अर्जुनपुर व रायपुर गांवों में दबिश दी गई। जिसमें 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की, नाले किनारे बनी 1 भट्टी व 6 गड्ढों में लगभग 3000 किलो लहन को नष्ट किया, धारा 60 आबकारी अधिनियम में 1 अज्ञात अभियोग पंजीकृत किया गया। क्षेत्र 4 में दबिश शौकानगला व सुखशांति नगर में दी गई जिसमें सुख-शान्ति नगर से 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की, नाले किनारे बनी 1 भट्टी व 4 गड्ढों में लगभग 2000 किलो लहन को नष्ट किया, धारा 60 आबकारी अधिनियम में 1 अज्ञात अभियोग पंजीकृत किया गया! साथ ही ढाबों की चेकिंग की गई। टीम में आबकारी निरीक्षक महेन्द्र सिंह बिष्ट, प्रधान आबकारी सिपाही पवन कुमार कम्बोज,आबकारी सिपाही रेनुका बोरा, वंदना घिल्डियाल, अर्चना यादव मौजूद रहे। 

(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *