रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर)। नगर की सबसे प्रतिष्ठित, पुरातन एवं ऐतिहासिक बस स्टैण्ड वाली रामलीला के भव्य एवं सुन्दर आयोजन हेतु इस वर्ष 2026 के मंचन के लिए श्री रामलीला कमेटी एंव श्री रामनाटक क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से कर दिया गया है।
मनोज गाबा अध्यक्ष, सुशील गाबा महामंत्री और अमित गंभीर बने कोषाध्यक्ष
कमेटी के संरक्षक (पूर्व स्वास्थ्य मंत्री व किच्छा विधायक) तिलकराज बेहड़ के कुशल निर्देशन में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। इसमें:
- अध्यक्ष: मनोज गाबा
- महामंत्री व मीडिया प्रभारी: अयोध्या धाम तक पैदल यात्रा करने वाले श्री रामभक्त सुशील गाबा
- कोषाध्यक्ष: चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) अमित गंभीर
महामंत्री व मीडिया प्रभारी सुशील गाबा ने बताया कि वर्ष 2026 की इस कार्यकारिणी का गठन हरीश सुखीजा की अध्यक्षता में समस्त वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।
श्री रामनाटक क्लब कार्यकारिणी में इन्हें मिली जिम्मेदारी
इस वर्ष की श्रीराम नाटक क्लब की कार्यकारिणी में भी वरिष्ठ और युवा चेहरों को शामिल किया गया है:
- संरक्षक: वरिष्ठतम कलाकार मोहन लाल भुड्डी
- सरपरस्त: हरीश सुखीजा, प्रेम खुराना, रामकृष्ण कन्नौजिया, संजीव आनन्द एवं गुरशरण बब्बर ‘शरणी’
- अध्यक्ष: विशाल भुड्डी
- महामंत्री: गौरव तनेजा
- कोषाध्यक्ष: सचिन मुंजाल
मंच व्यवस्था और निर्देशन टीम तय
रामलीला के सफल और सुचारू मंचन के लिए अन्य महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं:
- निर्देशक (डायरेक्टर): गौरव राज बेहड़, मनोज मुंजाल, आशीष ग्रोवर ‘आशू’ एवं अनिल तनेजा
- सचिव: राजकुमार कक्कड़ व रमन अरोरा
- मंच व्यवस्था: मनोज अरोरा, सुभाष तनेजा, सचिन आनन्द एवं नरेश छाबड़ा
15 सितंबर को होगा कलाकारों का चयन, नए युवाओं को भी मौका
रामलीला कमेटी की ओर से जानकारी दी गई है कि दिनांक 15 सितम्बर दिन मंगलवार, रात्रि 9 बजे श्री लक्ष्मी नारायण मन्दिर प्रांगण में एक वृहद बैठक का आयोजन किया जाएगा। इस बैठक में इस वर्ष होने वाले मंचन हेतु कलाकारों का अंतिम रूप से चयन किया जाएगा। इस वर्ष रामलीला मंचन में सभी पुराने अनुभवी कलाकारों के साथ-साथ नए और प्रतिभावान युवाओं को भी विशेष मौका दिया जाएगा। कमेटी ने समस्त इच्छुक नए संभावित कलाकारों को इस बैठक में सादर आमंत्रित किया है।
