रुद्रपुर। वैवाहिक विवाद का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां खुद को पत्नी की प्रताड़ना का शिकार बताते हुए एक पति ने न्यायालय की शरण ली। कोर्ट के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने पत्नी समेत तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

डॉ. कॉलोनी निवासी कावेन्द्र ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वर्ष 2015 में उसका विवाह हुआ था, जिससे उसका एक पुत्र भी है। आरोप है कि उसकी पत्नी ने पूर्व वैवाहिक स्थिति छिपाकर उससे शादी की और बाद में एक अन्य व्यक्ति के साथ संबंध बना लिए।

पीड़ित के अनुसार, उसने अपनी मेहनत की कमाई से संपत्ति पत्नी के नाम करवाई और हर संभव सुख-सुविधाएं देने का प्रयास किया, लेकिन समय के साथ उसके साथ दुर्व्यवहार शुरू हो गया। कावेन्द्र का आरोप है कि पत्नी और उसके सहयोगी पंकज अधिकारी ने उसके साथ मारपीट की, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।

आरोप यह भी है कि दोनों मिलकर घर से नकदी और जेवरात लेकर चले गए तथा नाबालिग बेटे को भी अपने साथ ले गए। कावेन्द्र ने अपने बेटे की सुरक्षा को लेकर गंभीर आशंका जताई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पत्नी, उसके भाई और पंकज अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच की जिम्मेदारी एसआई सुरेंद्र सिंह को सौंपी गई है, जो पूरे प्रकरण की गहराई से पड़ताल कर रहे हैं।

(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *