रुद्रपुर: विकासखंड रुद्रपुर के सभागार में आयोजित ‘जन आक्रोश महिला सम्मेलन’ में आज महिलाओं ने अपनी शक्ति और एकजुटता का प्रदर्शन किया। 33 प्रतिशत महिला आरक्षण संशोधन अधिनियम के पारित होने में हो रही देरी को लेकर महिलाओं ने कड़ा विरोध दर्ज कराया और जल्द से जल्द अपने अधिकारों की मांग की।

“फूल नहीं चिंगारी हैं, हम भारत की नारी हैं”

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता कल्पना बोरा ने जोश भरे नारों के साथ संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा कि महिलाओं का यह आक्रोश अब केवल प्रदेश तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसकी गूंज पूरे देश में सुनाई देगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि महिलाएं अब अपने हक के लिए चुप नहीं बैठेंगी।

राजनीति का भविष्य हैं महिलाएं: डॉ. विनीता सक्सेना

भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डॉ. विनीता सक्सेना ने कहा कि आधुनिक भारत की राजनीति का भविष्य महिलाएं ही हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ महिलाओं के सम्मान और अधिकारों का प्रतीक है और उन्हें उनका संवैधानिक अधिकार अवश्य मिलेगा।

एकजुट होकर लड़ेंगी लड़ाई

सम्मेलन में वक्ताओं ने एक सुर में कहा कि आरक्षण महिलाओं का अधिकार है और इसके विरोध में जो भी ताकतें आएंगी, महिलाएं उनके खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाएंगी। ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम और अन्य महिला नेत्रियों ने भी अपने विचार रखे और महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया।

कार्यक्रम में ये रहीं मौजूद:

इस सम्मेलन में मुख्य रूप से शैली फुटेला, मीना शर्मा, गीता भारद्वाज, लता सिंह, पूनम अग्रवाल, जानकी तिवारी, प्रीति धीर, प्रेमलता चौहान, नीलू गुप्ता, दया डसीला, स्वाति शर्मा, रजनी रावत, साधना शर्मा, निर्मला सिंह, सुषमा अग्रवाल, रीना जग्गा, पिंकी चतुर्वेदी और अर्चना राय समेत सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रहीं।


(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi