रूद्रपुर। मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखण्ड के निर्देशों के क्रम में शनिवार को जिला सभागार में आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) हेतु कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला में सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास द्वारा सभी उप जिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, समस्त टीएलएमटी, एएलएमटी, बीएलओ, सुपरवाईजर, डाटा एन्ट्री आपरेटरों को एसआईआर का गहन प्रशिक्षण दिया गया।


       उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र ने कहा कि सभी अधिकारी गहनता से प्रशिक्षण ले ताकि त्रुटी रहित व पारदर्शी निर्वाचन नामावली तैयार हो सकें। उन्होने कहा कि अच्छी तरह से प्रशिक्षण प्राप्त करेगें तो फिल्ड में किसी प्रकार की कोई परेशानी नही होगी। उन्होने कहा कि यदि कई कोई कही कोई शंका हो तो यही पर ही समाधान कर ले। उन्होने कहा कि निर्वाचन कार्यालय द्वारा जो बुकलेट दी जा रही है उसे गहनता से बढे़ ताकि सभी जानकारी प्राप्त हो सकें।


      प्रशिक्षण में उप जिलाधिकारी ऋचा सिंह, डॉ0 अमृता शर्मा, राहुल साह, रविन्द्र जुआठा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र अधिकारी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमाशंकर नेगी सहित तहसीलदार, खण्ड विकास अधिकारी, नगर निकाय अधिकारी आदि मौजूद थे।

(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *