रूद्रपुर। ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र में घर में अवैध रूप से गैस रिफ्लिंग करने के दौरान सिलेंडर में भड़की आग से वहां मौजूद तीन महिलाओं सहित एक तीन वर्षीय बालिका गंभीर रूप से झुलस गई सभी को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया। मामले की सूचना मिलने पर ट्राजिट कैम्प कोतवाली पुलिस के साथ दमकल कर्मी भी आ गये और उन्होंने आग पर काबू पाया।बताया जाता है ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र में चामुण्डा मंदिर के पास शिवनगर में आज प्रातः वार्ड 8 चामुण्डा मंदिर के पास अरूण कुमार के भवन में किरायेदार एक परिवार के लोग बड़े घरेलू सिलेंडर से छोटे सिलेंडर में अवैध रूप से गैस रिफ्लिंग कर रहे थे।इसी दौरान अचानक गैस लीक हो जाने से समीप ही खाना बनाते जल रहे गैस चूल्हे से कमरे में आग भड़क गई देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया जिससे वहां मौजूद लोगों में चीख पुकार शुरू हो गई शोर की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग भी आ गये। इस दुर्घटना में 55 वर्षीय देवकी पत्नी रामभरोसे मूल निवासी ग्राम बीसलपुर थाना बीसलपुर (पीलीभीत), 21 वर्षीय संगीता पत्नी केसरी लाल, उसकी 3 वर्षीय पुत्री पारूल व 30वर्षीय अनीता पत्नी सत्यवीर मूल निवासी ग्राम पचपेडा (पीलीभीत) गंभीर रूप से झुलस गये। जिन्हें तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया जहां देवकी देवी की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। मामले की सूचना मिलने पर ट्रांजिट कैम्प कोतवाली पुलिस के साथ दमकल कर्मी भी आ गये और उन्होंने आग पर काबू पाया।आग से घर में रखे सामान को भी नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उपचार कर रहे डा0 जुनेद के अनुसार देवकी देवी लगभग 46 प्रतिशत, अनीता देवी करीब 20 प्रतिशत, संगीता देवी करीब 15 प्रतिशत व पारूल करीब 30 प्रतिशत झुलस गई हैं।

सावधानी ही बचाव: रुद्रपुर हादसे के बाद अग्निशमन अधिकारी ने जारी की गाइडलाइन, गैस रिसाव पर दी सख्त सलाह

रूद्रपुर। अग्निशमन अधिकारी महेश चन्द ने बताया कि इस घटना के पीछे मुख्य कारण गैस रिसाव प्रतीत हो रहा है, हालांकि विस्तृत जांच की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि घरों में गैस सिलेंडर और चूल्हे का उपयोग करते समय विशेष सावधानी बरतें. उन्होंने यह भी कहा कि यदि गैस रिसाव की आशंका हो तो तुरंत रेगुलेटर बंद करें, बिजली के स्विच का इस्तेमाल न करें और दरवाजे-खिड़कियां खोल दें ताकि गैस बाहर निकल सके।फिलहाल पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटे हैं और लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाने की भी बात कही जा रही है ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।

(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi