रुद्रपुर/किच्छा। एसएसपी अजय गणपति ने रविवार को अपने कार्यालय में बन्द घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा करते हुए बताया कि इस अपराध में 03 अन्तर जनपदीय शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनसे भारी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण, नगदी एवं घटना में प्रयुक्त सामान बरामद किया है। कोतवाली किच्छा पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 389 ग्राम पीली धातु, 3 किलो 417 ग्राम सफेद धातु के आभूषण, ₹3,00,485 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अन्य सामान बरामद किया है। लगभग 500 सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच कर पुलिस ने सनसनीखेज चोरी का खुलासा किया है। गिरफ्तार किए गए मुख्य अभियुक्त दीपक गुप्ता उर्फ जगदीश गुप्ता का लम्बा आपराधिक इतिहास सामने आया है, उसके विरूद्व कई जनपदों में डेढ़ दर्जन से भी अधिक गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति ने रविवार को पुलिस कार्यालय में पत्रकार वार्ता में बताया दिनांक 19.04.2026 की रात्रि में थाना किच्छा क्षेत्रान्तर्गत आवास विकास कॉलोनी में अज्ञात चोरों द्वारा एक बन्द मकान को निशाना बनाते हुए घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी चोरी कर ली गयी। मामले में दिनांक 20.04.2026 को वादी श्री राजेन्द्र कुमार गोयल की तहरीर के आधार पर थाना किच्छा में मु0 संख्या 134..2026 धारा 305(1),331(4) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।अभियोग की विवेचना उपनिरीक्षक जयप्रकाश के सुपुर्द की गयी। घटना के अनावरण हेतु गठित पुलिस टीमों द्वारा किच्छा, रुद्रपुर, बहेड़ी, बरेली, रामपुर एवं सितारगंज क्षेत्र के लगभग 500 सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच की गयी, लगातार सुरागरसी-पतारसी एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।
दिनांक 09.05.2026 को मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि जिन चोरों की पुलिस तलाश कर रही है वे केशवनगर क्षेत्र में मौजूद हैं जहां दीपक गुप्ता का नया मकान निर्माणाधीन है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए केशवनगर कॉलोनी थाना सितारगंज पहुंचकर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्तों दीपक गुप्ता उर्फ जगदीश गुप्ता पुत्र होरीलाल निवासी शिव मंदिर शेरगढ़ बहेड़ी, जिला बरेली(यूपी) हाल निवासी केशवनगर कॉलोनी थाना सितारगंज, अकील अहमद पुत्र मुन्ने निवासी इस्लामनगर खटीमा, दीपक रस्तोगी उर्फ लड्डू पुत्र दीपू रस्तोगी निवासी मोहल्ला शाहजहांपुर जनपद शाहजहांपुर (यूपी) के कब्जे से 389 ग्राम पीली धातु के आभूषण 3 किलो 417 ग्राम सफेद धातु एवं आभूषण, नगद ₹3,00,485-00,एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू, घटना में प्रयुक्त 01 अदद आला नकब, एक मोटरसाइकिल एफजेड यामाहा रंग काला, एक काला बैग,01 सफेद-नीली चौकदार शर्ट एंव 01 आसमानी-सफेद चौकदार तौलिया बरामद किये गये।पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि चोरी किये गये कुछ जेवरात शाहजहांपुर क्षेत्र में सुनारों के यहां बेचे गये हैं जिसकी जांच की जा रही है। अभियुक्तों का विस्तृत आपराधिक इतिहास भी खंगाला गया जिसमें कई गंभीर अभियोग प्रकाश में आये हैं। मामले में धारा 117(2),111, 3(5) बीएनएस की वृद्धि की गयी है। गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहंा से उनको जेल भेज दिया गया है। गिरफतार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक किच्छा रवि कुमार सैनी, उ0नि0 जयप्रकाश, उ0नि0 दीपक जोशी, उ0नि0 पवन जोशी, उ0नि0 उमेश कुमार (प्रभारी एसओजी), कांस्टेबल उमेश सिंह, कां0 ब्रजमोहन, कां0 प्रशांत नेगी, कां0 कमल चन्द्र, कां0 यशपाल, कां0 भगवत परिहार, कां0 पंकज बिनवाल (एसओजी), कां0 भूपेन्द्र (एसओजी) एंव महिला कांस्टेबल रेखा आर्या शामिल रहे।