नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर देशभर के डॉक्टरों और समूचे स्वास्थ्य सेवा समुदाय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि चिकित्सक अपने समर्पण और सेवा भाव से देश को स्वस्थ और सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

खड़गे ने डॉक्टरों के साथ-साथ नर्सों, एएनएम, आशा कार्यकर्ताओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और अन्य अग्रिम पंक्ति के स्वास्थ्यकर्मियों की निस्वार्थ सेवा की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि इन सभी के अथक प्रयास देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत नींव हैं।

इस अवसर पर उन्होंने भारत रत्न डॉ. बिधान चंद्र रॉय को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें प्रख्यात चिकित्सक, स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद और दूरदर्शी राजनेता बताया। खड़गे ने कहा कि डॉ. रॉय का जीवन और योगदान आज भी देश की नई पीढ़ियों को प्रेरणा देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi