हरिद्वार। तीर्थ नगरी हरिद्वार में कनखल स्थित रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम अपने गौरवशाली 125 वर्ष पूर्ण कर 126 वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। मिशन का स्थापना दिवस समारोह 1 जून सोमवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। संस्था के सचिव स्वामी स्वामी दयामूर्त्यानन्द ने बताया कि प्रातः कालीन विशेष पूजा, यज्ञ के बाद में, रोगी नारायण सेवा और साधु समागम होगा। इस अवसर पर विशेष रूप से 125 सालों के गौरवपूर्ण इतिहास की एक स्मारिका का अनावरण गणमान्य अतिथियों द्वारा किया जाएगा।

गौर तलब है कि भारत के राष्ट्र संत स्वामी विवेकानन्द के आदेश पर उनके गुरु के नाम पर शुरू किया गया रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम कनखल 17 एकड़ परिसर में फैला रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम सेवा और मानवता का एक सार्वभौमिक घर है , जहां पर रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम के5 संत एवं कुशल चिकित्सक मिलजुल कर देश भर से आए भिक्षु, बीमारों और बूढ़ों, साधुओं और गृहस्थों, अमीरों और गरीबों की बड़े मनोभाव और श्रद्धा से चिकित्सा और देखभाल करते हैं। यह अस्पताल उत्तराखंड राज्य में अपनी तरह का पहला अस्पताल है जहां जाति, पंथ, भाषा और रंग से परे मरीजों का इलाज ‘जीव सेवा ही शिव सेवा’ (मानवता में भगवान की सेवा) की भावना के साथ किया जाता है। सेवाश्रम का आदर्श वाक्य है ‘आत्मनो मोक्षार्थं जगत हिताय च’ अर्थात स्वयं की मुक्ति के लिए और विश्व के कल्याण के लिए। आमतौर पर , सेवाश्रम अस्पताल में हर दिन 800 से अधिक मरीज सुविधाओं का लाभ उठाते हैं।

इस क्षेत्र का रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम एक ऐसा एकमात्र अस्पताल है, जहां साधुओं और गरीबों के लिए प्रमुख सर्जिकल ऑपरेशन और इलाज मुफ्त होता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *