रूद्रपुर। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने 21 मार्च को रक्षा मंत्री भारत सरकार राजनाथ सिंह के हल्द्वानी आगमन के दृष्टिगत यातायात को सुगम एवं जाममुक्त बनाये रखने हेतु जिले के विभिन्न मार्गो पर नोडल,सह नोडल नामित करते हुए अधिकारियों की तैनाती की है। उन्होने बताया कि बाजपुर, हल्द्वानी रोड हेतु नोडल अधिकारी,उप जिलाधिकारी डॉ0 अमृता शर्मा, सह नोडल,खण्ड विकास अधिकारी शेखर जोशी, पूर्ति निरीक्षक विपिन चन्द्र पाठक व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका मनोज कुमार दास की तैनाती की है। इसी प्रकार पत्थरचट्टा हेतु नोडल,उप जिलाधिकारी ऋचा सिंह, सह नोडल,नायब तहसीलदार देवेन्द्र बिष्ट,खण्ड विकास अधिकारी असीत आनन्द,अधिशासी अधिकारी नगर पालिका कैलाश पटवाल व पूर्ति निरीक्षक चन्द्रशेखर काण्डपाल की तैनाती की है।

नगला हेतु नोडल,तहसीलदार गिरीश चन्द्र त्रिपाठी,सह नोडल,अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत नगला विजय बिष्ट,अधिशासी अधिकारी नगर पालिका किच्छा दीपक शुक्ला व क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी भरत सिंह राणा की तैनाती की गयी है। सिडकुल, सितारगंज हेतु नोडल,उप जिलाधिकारी तुषार सैनी, सह नोडल अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद सितारगंज प्रतिभा कोहली, खण्ड विकास अधिकारी चिन्ताराम आर्या व क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी धर्मेन्द्र सिंह धामी की तैनाती की है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये है कि सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी एवं पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए यात्रियों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा व्यवस्था सुनिश्चित करेगें।
(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)