ग्रेटर नोएडा | ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-150 में 30 फीट गहरे गड्ढे में गिरकर इंजीनियर युवराज मेहता की हुई मौत के मामले में पुलिस कमिश्नर (CP) लक्ष्मी सिंह ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस ने इस मामले में कार्यदायी संस्था और बिल्डर की भारी लापरवाही मानते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।


मुख्य कार्रवाई:
बिल्डर पर FIR: CP लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर नॉलेज पार्क कोतवाली में बिल्डर और परियोजना से जुड़े जिम्मेदारों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।
इनके खिलाफ केस: पुलिस ने दो लोगों जीएम पुष्कर एवं प्रोजेक्ट हेड प्रीतम सिंह के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।


लापरवाही का आरोप: आरोप है कि निर्माणाधीन साइट पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई और गहरे गड्ढे को बिना किसी बैरिकेडिंग या चेतावनी बोर्ड के खुला छोड़ दिया गया था, जिससे इस हादसे की आशंका बनी हुई थी।


घटनाक्रम:
गुरुग्राम में कार्यरत सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की कार कोहरे के कारण रास्ते से भटक गई थी और सेक्टर-150 में एक निर्माणाधीन मॉल के लिए खोदे गए पानी से भरे गहरे गड्ढे में समा गई थी। युवराज ने जान बचाने के लिए घंटों संघर्ष किया, लेकिन सुरक्षा उपायों के अभाव में उन्हें बचाया नहीं जा सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *