सितारगंज। परिवहन विभाग ने यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कड़ा रूख अख्तियार करते हुए ओवरलोड, ओवरहाइट और बिना वैध कागजात के सड़कों पर दौड़ रहे पांच वाहनों को सीज कर दिया।

 बृहस्पतिवार को परिवहन विभाग कर अधिकारी तारकेंद्र वैष्णव ने विभिन्न चौक-चौराहों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली, बिना फिटनेस डंपर, टैक्स डिफाल्टर के पांच वाहनों को सीज करने की कार्रवाई की है। 

 वहीं, कर अधिकारी तारकेंद्र वैष्णव ने बताया कि परिवहन विभाग का रोड सेफ्टी को लेकर सकारात्मक अभियान जारी रहेगा। बढ़ते कोहरे में सुरक्षित यातायात के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि तीन ओवरलोड, एक ओवरहाइट और एक टैक्स डिफॉल्टर वाहन को सीज किया है। टीम में कार्तिक सती, पूजा मेहरा, कौशल बेलवाल और चालक गोकुल शामिल रहे। इधर, विभाग की इस कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मच गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *