मैनपुरी। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में मैनपुरी पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। काफी समय से फरार चल रहे 20,000 रुपये के इनामी वांछित अपराधी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद धर दबोचा।
बरनाहल रोड पर घेराबंदी:
मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने बरनाहल-मैनपुरी रोड पर जाल बिछाया। पुलिस की सतर्कता के आगे शातिर बदमाश की एक न चली और घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
अवैध असलहा बरामद:
तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस अब इस बात की तफ्तीश कर रही है कि पकड़ा गया बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में तो नहीं था।
मैनपुरी पुलिस का कड़ा संदेश:
इनामी बदमाश की गिरफ्तारी से क्षेत्र के अपराधियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि जिले में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा
(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)