सितारगंज। खेत की मेड़ काटने को लेकर दो परिवारों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों परिवारों के कई लोग घायल हो गए। वही मामले में पुलिस ने दोनों परिवारों के सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
गांव करघटिया निवासी मंजीत कौर ने बताया कि 1 मई को वह अपने पति जसवीर सिंह और बेटे गुरदीप सिंह के साथ खेत में काम कर रही थीं। तभी उसी के गांव निवासी जगीर सिंह, सुखदेव सिंह और गुरमीत कौर ने उसके पति व बेटे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर मचाने पर ग्रामीणों एकत्रित हो गए। जिसके बाद आरोपी वहां से निकल गए।
इधर, जगीर सिंह ने बताया कि 1 मई को आरोपी जसवीर सिंह ने जेसीबी से उसके खेत की मेड को काट दिया। जब उसके बेटे सुखदेव सिंह ने इसका विरोध किया तो जसवीर सिंह, गुरदीप सिंह, मंजीत कौर और असमीत कौर ने लाठी-डंडों व फावड़े से उस पर हमला कर दिया। जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया। बीच-बचाव करने गए जगीर सिंह और उनकी पत्नी गुरमीत कौर को भी पीटा गया। जिससे उन्हें भी गंभीर चोटें आईं।
दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाया हैं। घटना के बाद परिवार में तनाव का माहौल बना हुआ है। वहीं, मामले में पुलिस ने दोनों परिवारों के सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *