ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने राज्यसभा सांसद ताई टागक से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच राज्य के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने कहा कि बैठक में अरुणाचल प्रदेश के सतत विकास और प्रगति से संबंधित विभिन्न विषयों पर सार्थक एवं सकारात्मक विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने इस मुलाकात को प्रेरणादायी बताते हुए राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए साझा प्रयासों और बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया।