चेन्नई: अभिनय की दुनिया से सियासत के शिखर तक का सफर तय करते हुए थलपति विजय ने आखिरकार तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की बागडोर संभाल ली है। रविवार को चेन्नई में हुए इस मेगा इवेंट में राज्य भर से लाखों प्रशंसकों और वीआईपी हस्तियों का ताँता लगा रहा। इस बेहद खास मौके पर विजय की सबसे लोकप्रिय ऑन-स्क्रीन को-स्टार और दोस्त तृषा कृष्णन भी दर्शकों के बीच मौजूद रहीं।
समारोह में शामिल हुईं तृषा, बयां की अपनी खुशी
शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद तृषा कृष्णन ने मीडिया के सामने अपनी उत्सुकता जाहिर की। उन्होंने कहा कि वे विजय के इस नए और ऐतिहासिक सफर की गवाह बनकर बेहद खुश और रोमांचित (Excited) हैं। समारोह के दौरान भी तृषा के चेहरे पर अपने दोस्त की इस बड़ी कामयाबी का गर्व और खुशी साफ देखी जा सकती थी। बता दें कि विजय और तृषा की जोड़ी को तमिल सिनेमा की सबसे आईकॉनिक जोड़ियों में से एक माना जाता है।
प्रशंसकों की आँखों से झलके आंसुओं के सैलाब
जैसे ही राज्यपाल ने थलपति विजय को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई, पूरा स्टेडियम ‘थलपति-थलपति’ के नारों से गूँज उठा। इस ऐतिहासिक पल को देखकर वहां मौजूद उनके हजारों समर्थक और फैंस भावुक हो गए और कई लोग तो खुशी के मारे फूट-फूटकर रोने लगे। शपथ लेने के बाद जब विजय बाहर आए, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए हाथ हिलाकर जनता और मीडिया का आभार व्यक्त किया।
पीएम मोदी समेत तमाम दिग्गजों ने दी बधाई
विजय के मुख्यमंत्री बनने पर देश के राजनीतिक और फिल्मी गलियारों से बधाइयों का ताँता लग गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण, दिग्गज अभिनेता कमल हासन और प्रकाश राज समेत कई बड़ी हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए थलपति विजय को इस नई और बड़ी जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं भेजी हैं।