​पीलीभीत। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूती प्रदान करते हुए जिला कार्यकारिणी के रिक्त पदों की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्गविजय सिंह शाक्य की संस्तुति के पश्चात, जिला अध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य ने कार्यकारिणी के शेष 8 महत्वपूर्ण पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्तियां की हैं।
​नवीन नियुक्तियों के अनुसार, अभिमन्यु गंगवार को जिला मीडिया प्रभारी और दीपक सोनकर को जिला सह-मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही अभिनीत पाण्डेय को जिला सोशल मीडिया संयोजक, विजय सरकार को जिला सह-सोशल मीडिया संयोजक, हरिओम शर्मा को जिला आईटी संयोजक तथा पंकज प्रजापति को जिला सह-आईटी संयोजक नियुक्त किया गया है। कार्यालय प्रबंधन के लिए पुष्पा शुक्ला को जिला कार्यालय मंत्री और राम चरण लाल राठौर को जिला सह-कार्यालय मंत्री बनाया गया है।


​इन नियुक्तियों पर केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद, राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार, बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद सहित तमाम जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी है।
​नवनियुक्त जिला मीडिया प्रभारी अभिमन्यु गंगवार, जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के भूतपूर्व जिला प्रचारक दुर्गा प्रसाद गंगवार के पुत्र हैं और लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहे हैं, ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह जिला अध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संगठन के अभियानों को सफल बनाएंगे और कार्यकर्ताओं का सम्मान उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। अभिमन्यु इससे पूर्व भी जिला आईटी एवं सोशल मीडिया संयोजक जैसे अहम दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं।

(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *