पीलीभीत। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर आगामी संगठनात्मक गतिविधियों की रूपरेखा तैयार करने हेतु एक महत्वपूर्ण जिला बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि व जिला प्रभारी गुलशन आनंद, जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य और जिला महामंत्री अनुराग अग्निहोत्री द्वारा प्रखर राष्ट्रभक्त पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण, पुष्प अर्पित करने व दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। बैठक का सफल संचालन जिला महामंत्री अनुराग अग्निहोत्री द्वारा किया गया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य ने कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। इसी उद्देश्य के साथ आने वाले दिनों में संगठन द्वारा विधानसभा स्तर पर भव्य ‘बूथ अध्यक्ष सम्मेलनों’ का आयोजन किया जाएगा। इन सम्मेलनों के माध्यम से प्रत्येक बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सक्रिय, सशक्त और प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
बैठक को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए जिला प्रभारी गुलशन आनंद ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से, बिना किसी मानदेय के राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर पूरी ईमानदारी से काम करते हैं। हम सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत वर्ष 2047 तक ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने में एक अहम भूमिका निभा रही है। उन्होंने आगे कहा कि केंद्र में आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार निरंतर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के ‘अंत्योदय’ के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। हमारा मुख्य दायित्व यह है कि हम एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाएं।
इस महत्वपूर्ण बैठक में जिला महामंत्री मंगली प्रसाद वर्मा व महादेव गाईन, जिला उपाध्यक्ष रेखा सिंह परिहार, मनोज गुप्ता, नमन प्रताप राजपूत, लेखराज भारती व विकास श्रीवास्तव प्रमुखता से उपस्थित रहे। इसके साथ ही जिला मंत्री रेनू राज, विकास वाल्मीकि, सत्यपाल वर्मा, नागेन्द्र प्रताप गंगवार, सृष्टि गुप्ता, ऋचा सिंह पटेल व अमित कुशवाहा, जिला कोषाध्यक्ष विकास पाल सिंह, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गीता मिश्रा, अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष शांति स्वरूप सोनकर, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष सतनाम सिंह, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष महेश वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी अभिमन्यु गंगवार, जिला सह मीडिया प्रभारी दीपक सोनकर, जिला आई टी संयोजक हरिओम शर्मा और जिला आई टी सह संयोजक पंकज प्रजापति ने भी अपनी भागीदारी दर्ज कराई।
बैठक में जिला सोशल मीडिया संयोजक अभिनीत पाण्डेय, जिला सह सोशल मीडिया संयोजक विजय सरकार, मंडल अध्यक्ष महेंद्र पाल राजपूत, कपिल सिंह, महेश राजपूत, प्यारेलाल कश्यप, भगवती सिंह, ब्रजेश शुक्ला, सुमित सागर, सुमित गंगवार, संजीव मौर्य, मनोज शर्मा व प्रमोद कश्यप सहित मण्डल प्रभारी हर्षित चौधरी, अकलीम मलिक, अंशुमन तिवारी, अमनदीप मिश्रा, प्रतीक पाण्डेय, सतीश पांडेय, शिवम माथुर, अनूप वाल्मीकि और विवेक शुक्ला सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी प्रमुख रूप से सम्मिलित रहे।