पीलीभीत। भारतीय जनता पार्टी ने पीलीभीत जिले में सांगठनिक मजबूती और आगामी चुनावी चुनौतियों को देखते हुए अपनी नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के बाद जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य द्वारा जारी की गई इस नई सूची में अनुभव और युवा जोश का संतुलन बनाने का प्रयास किया गया है।
नई कार्यकारिणी में आयुष मिश्रा, विकास श्रीवास्तव, मनोज गुप्ता, रेखा सिंह परिहार, लेखराज भारती, मान सिंह राठौर, नमन प्रताप सिंह और अतेन्द्र पाल सिंह को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, संगठनात्मक कार्यों के कुशल क्रियान्वयन के लिए महादेव गायन, मंगली प्रसाद वर्मा और अनुराग अग्निहोत्री को जिला महामंत्री के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है।
कार्यकारिणी के विस्तार में जिला मंत्रियों के रूप में सतपाल वर्मा, अमित कुशवाहा, विकास बाल्मीकि, नागेन्द्र प्रताप सिंह, पंकज तिवारी, रेनू राज, रिचा सिंह पटेल और श्रृष्टि गुप्ता को शामिल किया गया है, जबकि विकास पाल सिंह को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। मुख्य पदाधिकारियों के अतिरिक्त 68 सदस्यीय जिला कार्यसमिति का भी गठन किया गया है, जिसमें साकेत सक्सेना, सुमित गंगवार, परमजीत कौर, डॉ. अनुरिता सक्सेना और भीम सिंह चौहान जैसे विभिन्न वर्गों के सक्रिय कार्यकर्ताओं को स्थान मिला है। जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य ने विश्वास जताया है कि यह नई टीम केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने और संगठन के सिद्धांतों के अनुरूप जिले में पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करेगी।
(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)