​पीलीभीत। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर एक भव्य जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य ने की तथा मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष लेखराज भारती द्वारा संपन्न कराया गया।
​मंच पर जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य के साथ बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानन्द, बीसलपुर विधायक विवेक वर्मा, पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान, क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य रजनीश पांडेय, जिला महामंत्री मंगली प्रसाद वर्मा, महादेव गाईन, अनुराग अग्निहोत्री, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू वाल्मीकि, पूरनपुर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता और ललौरीखेड़ा ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह गंगवार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
​संबोधन सत्र के दौरान पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान ने संतों-महात्माओं के जीवन और समाज में उनके अद्वितीय योगदान पर प्रकाश डाला। बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानन्द ने गुरु रविदास जी के जीवन दर्शन और उनके जीवन से जुड़ी प्रेरक घटनाओं का उल्लेख किया। वहीं, बीसलपुर विधायक विवेक वर्मा ने कहा कि 29 जुलाई से शुरू हो रहे पार्टी के आगामी कार्यक्रमों में सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि महापुरुषों और संतों को सच्चा सम्मान देने का कार्य केवल भारतीय जनता पार्टी ही कर रही है।
​जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य ने कड़ा संदेश देते हुए कहा कि संगठन को केवल सक्रिय और काम करने वाले कार्यकर्ताओं की आवश्यकता है; जो काम नहीं कर रहे हैं, वे स्वयं अपना दायित्व छोड़ सकते हैं। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों को निष्ठा से पूरा करने के साथ-साथ डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म पर भी सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया।


​कार्यशाला में जिला उपाध्यक्ष नमन प्रताप राजपूत, विकास श्रीवास्तव, रेखा परिहार, अतिंदर पाल सिंह, मनोज गुप्ता, आयुष मिश्रा, जिला मंत्री सत्यपाल वर्मा, अमित कुशवाहा, नागेंद्र सिंह गंगवार, विकास वाल्मीकि, रेनू राज, पंकज तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष विकास पाल, शांति स्वरूप सोनकर, हरिओम शर्मा, अभिमन्यु गंगवार, दीपक सोनकर, महेश वर्मा, डालचंद वर्मा सहित विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष और बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi