​पीलीभीत। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर केंद्र की मोदी सरकार के सफलतम बारह वर्ष संपन्न होने के उपलक्ष्य में संगठन द्वारा प्रस्तावित ‘बारह साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के’ अभियान की जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला प्रभारी गुलशन आनंद के मुख्य आतिथ्य और जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यशाला का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण के साथ हुआ। कार्यक्रम का कुशल संचालन जिला उपाध्यक्ष विकास श्रीवास्तव द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य ने अभियान की सफलता के लिए जिला उपाध्यक्ष विकास श्रीवास्तव को संयोजक तथा जिला उपाध्यक्ष मान सिंह राठौर, आयुष मिश्रा एवं जिला मंत्री नागेन्द्र प्रताप को सह-संयोजक मनोनीत करने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि इस 15 दिवसीय विशेष अभियान के अंतर्गत पूरे जनपद में जनसंपर्क एवं स्वच्छता के वृहद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
​कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी गुलशन आनंद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के ऐतिहासिक 12 वर्ष पूर्ण होने पर सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने आगामी 5 जून से 21 जून तक चलने वाले इस महाअभियान की विस्तृत रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि 5 जून को पर्यावरण दिवस पर मंडल स्तर तक ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण किया जाएगा। इसके बाद 13 जून को सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मीडिया संवाद, 14 से 16 जून तक ब्लॉक स्तर पर जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के लिए विशेष शिविर, 16 व 17 जून को भव्य विकसित भारत संकल्प सम्मेलन, तथा 17 से 20 जून तक सरकार के विकास कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसके अतिरिक्त 18 व 19 जून को प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए कार्यशाला और 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मंडल स्तर तक व्यापक योग शिविरों का आयोजन सुनिश्चित किया गया है।


​इस महत्वपूर्ण जिला कार्यशाला में नगर पालिका परिषद पीलीभीत की चेयरमैन डॉ. आस्था अग्रवाल, मरौरी ब्लॉक प्रमुख सभ्यता देवी वर्मा, जिला महामंत्री महादेव गाईन, अनुराग अग्निहोत्री, जिला उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता, नमन प्रताप राजपूत, जिला मंत्री नागेन्द्र प्रताप सिंह, विकास वाल्मीकि, अमित कुशवाहा, जिला मीडिया प्रभारी अभिमन्यु गंगवार, जिला कोषाध्यक्ष विकास पाल सिंह, जिला कार्यालय मंत्री पुष्पा शुक्ला, जिला सह कार्यालय मंत्री रामचरन लाल राठौर, महेश वर्मा, अमनदीप मिश्रा, विवेक शुक्ला, हर्षित चौधरी, प्यारेलाल कश्यप, इंद्रेश सिंह चौहान, कपिल सिंह, सुमित सागर, महेंद्र पाल राजपूत, अनूप वाल्मीकि, विजय सिंह और गोविंद पासवान सहित भारी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi