बस्ती। कोतवाली क्षेत्र के डिडौहा चौराहे स्थित एक मॉडल शॉप को चोरों ने निशाना बनाते हुए करीब 3.51 लाख रुपये की नगदी चोरी कर ली।
जानकारी के अनुसार, सुबह जब सेल्समैन दुकान पर पहुंचा तो शॉप का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो गल्ले में रखी नकदी गायब थी। घटना की जानकारी तत्काल दुकान मालिक को दी गई।
मॉडल शॉप संचालक ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि चोरों का सुराग लगाया जा सके।