पीलीभीत । भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित ‘नारी शक्ति वंदन अभियान’ के अंतर्गत बरखेड़ा विधानसभा स्तरीय नारी शक्ति सम्मेलन का आयोजन बुधवार को मरौरी ब्लॉक सभागार में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य ने दीप प्रज्वलित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देकर उनके राजनैतिक और सामाजिक सम्मान को नई ऊंचाइयां प्रदान की हैं।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए मरौरी ब्लॉक प्रमुख सभ्यता देवी वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए उज्ज्वला योजना, जन धन योजना और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसे ऐतिहासिक कदम उठा चुकी है। इसी श्रृंखला में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ मील का पत्थर साबित होगा। जिला उपाध्यक्ष रेखा परिहार ने भी महिलाओं की बढ़ती भागीदारी पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि जब सदन में 33 प्रतिशत महिलाएं होंगी, तो लोकतंत्र की खूबसूरती और बढ़ेगी।

इस अवसर पर जिला मंत्री रेनू राज, जिला मंत्री पंकज तिवारी, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गीता मिश्रा और अनीता चौधरी सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। वक्ताओं ने उपस्थित नारी शक्ति का आह्वान किया कि वे सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया।
(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)