फिरोजाबाद जिले के थाना टूंडला क्षेत्र अंतर्गत जरौली कट पर उस समय सनसनी फैल गई, जब एक नाश्ते की दुकान के अंदर एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। मृतक की पहचान 45 वर्षीय तेजपाल सिंह के रूप में हुई है। शव मिलने की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक के शरीर पर चोट के गहरे निशान पाए गए हैं, जिससे प्रथम दृष्टया पीट-पीटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुँच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मौत के सही कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *