रुद्रपुर के महाराजा अग्रसेन चौक पर आयोजित प्रसाद सेवा कार्यक्रम का शुभारंभ आज अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ किया गया। इस सेवा कार्य का विधिवत शुभारंभ शिव नाटक क्लब एवं श्री प्रेम आश्रम के महामंत्री राजकुमार भुसरी, सुधीर अरोरा, महेंद्र पारिख, सौरभ भुसरी तथा भाजपा युवा मोर्चा पंतनगर मंडल के अध्यक्ष अलकेश सिंह द्वारा विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना के साथ किया गया।
इस विशेष अवसर पर सौरभ भुसरी ने अपना जन्मदिन सेवा कार्य के रूप में मनाते हुए श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया। उनका यह सेवा भाव न केवल उपस्थित जनसमूह के लिए प्रेरणादायक रहा, बल्कि समाज में यह सकारात्मक संदेश भी देता है कि सच्ची खुशी दूसरों की सेवा में ही निहित है।

कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में राजकुमार भुसरी ने कहा कि भाजपा नेता एडवोकेट प्रमोद मित्तल के नेतृत्व में निरंतर चल रही यह “नर सेवा” एक अत्यंत सराहनीय एवं अनुकरणीय पहल है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सेवा कार्यों से जरूरतमंद लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिलता है तथा समाज में सेवा, समर्पण और सद्भाव की भावना को बल मिलता है। उन्होंने यह भी कहा कि “भूखे को अन्न खिलाना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है” और ऐसे सेवा कार्य निरंतर चलते रहने चाहिए।
भाजपा नेता एडवोकेट प्रमोद मित्तल एवं उनकी टीम ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा सौरभ भुसरी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

इस अवसर पर सेवा कार्य में अनेक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। प्रमुख रूप से कुशल अग्रवाल, अशोक सिंह नेगी, अनुज अग्रवाल, जितेंद्र साहनी, अलकेश सिंह, प्रमोद यादव, नितिन अग्रवाल, निखिल चंडोक, मनीष मित्तल एडवोकेट, मोहित अग्रवाल, अतुल कश्यप, रवि अग्रवाल, उदय वार्ष्णेय, अमित जैन, करन चंडोक, ओम अग्रवाल, रोहित कश्यप, मनीष सैनी, सोनू कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर सेवा कार्य को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)