​पीलीभीत। वन एवं वन्यजीव प्रभाग, पीलीभीत की टीम ने अवैध तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। दिनांक 02/03 अगस्त 2026 की मध्य रात्रि लगभग 01:00 बजे मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर जिरौनिया पुलिस चौकी के पास कार्रवाई करते हुए पीलीभीत रेंज स्टाफ टीम ने अर्टिगा गाड़ी (संख्या- उप्र 31 सीएम 2460) को रोका। तलाशी लेने पर वाहन से लगभग 150 किलोग्राम प्रतिबंधित वन उपज (कटरूओं) से भरे बोरे बरामद हुए, जिनका अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा था।
​कार्रवाई के दौरान वाहन के साथ कटरू के क्रेता ज्ञानप्रकाश पुत्र राजाराम व मुकेश पुत्र मूलचन्द्र (निवासीगण जोशी कालोनी, बरहा फाटक, थाना सुनगढ़ी, जिला पीलीभीत) तथा वाहन चालक अमन अवस्थी पुत्र राजू अवस्थी (निवासी बम मनिहारपुर, थाना फरधान, जिला लखीमपुर खीरी) को अभिरक्षा में ले लिया गया। यह पूरी कार्रवाई उप क्षेत्रीय वनाधिकारी श्री दिग्विजय सिंह के निर्देशन में वन दरोगा शीलेन्द्र कुमार, वन दरोगा कोशेन्द्र कुमार, वन रक्षक अमित तिवारी, वन रक्षक रंजीत सिंह एवं टीसी किशन लाल की टीम द्वारा अंजाम दी गई।
​प्रभागीय निदेशक (वन एवं वन्यजीव प्रभाग, पीलीभीत) भरत कुमार डीके के अनुसार, इस वन अपराध में शामिल तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध पीलीभीत रेंज में रेंज केस संख्या-77/2026-27 दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi