​अमरिया PILIBHIT। क्षेत्र में अपराधों की रोकथाम और अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अमरिया पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए थाना क्षेत्र के सूरजपुर तिराहे के पास से पॉक्सो (POCSO) एक्ट के एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे जेल भेज दिया गया है।
​पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किया गया आरोपी युवक सरफराज, पड़ोसी थाना क्षेत्र न्यूरिया का निवासी है। उस पर अमरिया थाना क्षेत्र के ही एक गाँव की नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का गंभीर आरोप है, जिसके संबंध में थाने में संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था। अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को उस समय दबोच लिया जब वह क्षेत्र से भागने की फिराक में था। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए इस प्रकार का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *