सितारगंज। कार चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चला तीन लोगों को टक्कर मार दी थी। जिसमें एक युवक के मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि, अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वहीं, मामले में पुलिस ने कार चालक के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज की है।
गांव कठंगरी निवासी इरशाद अहमद ने बताया कि तीन फरवरी को उसका बेटा मो. काजिम (26) किच्छा हाईवे पर कठंगरी मोड़ के पास सड़क किनारे स्कूटी खड़ी कर उस पर बैठा था। तभी नयागांव निवासी शोएब और उवैश बाइक से उसके पास पहुंचे। तीनों सड़क किनारे खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। तभी सितारगंज से आई कार ने तीनों को जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में शोएब और उवैश गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि, काजिम की मौके पर ही मौत हो गई। मामले में पुलिस ने कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।