अंडर-19 प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए दिखाया दमखम, वन अधिकारी और न्यायिक अधिकारियों ने बढ़ाया उत्साह

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में पीलीभीत में आयोजित योनेक्स-सनराइज यूपी स्टेट जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 (अंडर-19) के चौथे दिन शनिवार को क्वार्टरफाइनल मुकाबले खेले गए। प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए दमदार प्रदर्शन किया। कई मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला।

अतिथियों ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

प्रतियोगिता में पीलीभीत टाइगर रिजर्व के प्रभागीय वन अधिकारी मनीष सिंह, अपर जिला जज सुनील कुमार, अपर जिला जज प्रदीप कुमार, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल, डॉ. ज्ञान प्रकाश और डॉ. रश्मि चौधरी अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष अनिल महेंद्रु और सचिव मनोज गंगवार ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान मधुर वाणी इन्फो के निदेशक वेद प्रकाश कश्यप, कोषाध्यक्ष संदीप सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. अमिताभ अग्निहोत्री, सह सचिव विक्रम बिष्ट, सौरभ पांडे, अनुपम त्रिपाठी, अरविंद सिंह, विक्रांत शर्मा, राजेंद्र कुमार, पीलीभीत हॉकी के संयोजक दीपक सरकार और वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी नरेंद्र सिंह सरीन सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

अनुभवी रेफरी और अंपायरों ने संभाली जिम्मेदारी

प्रतियोगिता के निष्पक्ष और सुचारू संचालन के लिए उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से अनुभवी तकनीकी टीम तैनात की गई है। मैचों का संचालन रेफरी मयंक कुमार और मैच कंट्रोलर अभिषेक कुमार की देखरेख में किया जा रहा है।

तकनीकी अंपायर टीम में मनीष कुमार (सहारनपुर), अमन त्रिपाठी (फैजाबाद), सुप्रिया सिंह (वाराणसी), अंजली पटेल (उन्नाव), हरेन्द्र कुमार (आगरा), जितेन्द्र सिंह (उन्नाव), हर्ष शुक्ला (महराजगंज), उत्सव शर्मा (हापुड़) और अभिषेक पटेल (संत कबीर नगर) शामिल रहे।

क्वार्टरफाइनल मुकाबलों के प्रमुख परिणाम

मिश्रित युगल: अभिषेक कुशवाहा और रिद्धमा की जोड़ी ने आयुष मिश्रा व सुमंत चाहर को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। रजत तिवारी और सौम्या सिंह ने प्रखर जैन व अनुष्का त्यागी को 15-10, 15-8 से पराजित किया। कपिल सलौनिया और दिव्यांशी गौतम ने विशिष्ठ चतुर्वेदी व अनुष्का त्यागी को 15-5, 15-7 से हराया। श्रेयंश त्रिपाठी और शगुन की जोड़ी ने भी जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया।

बालिका एकल: श्रुति चौहान (नोएडा) ने कुहू (आगरा) को 15-6, 15-12 से हराया। दिव्यांशी गौतम (आगरा) ने एकता खरवार (गोरखपुर) को 15-9, 15-11 से शिकस्त दी। नीशा वर्मा ने भी अपने मुकाबले में जीत दर्ज की।

बालक एकल: अर्णव यादव (नोएडा) ने देवांश तोमर (गाजियाबाद) को 15-7, 15-7 से पराजित किया। प्रशांत पाठक (आजमगढ़) ने इश्मीत सिंह (अलीगढ़) को 9-15, 15-7, 15-8 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई।

बालक युगल: कपिल सलौनिया और सनरेख चौरसिया (झांसी) ने दिव्यांश कनौजिया व हर्षित यादव (सीतापुर) को बेहद करीबी मुकाबले में 15-12, 12-15, 18-16 से हराया। अर्णव यादव और मोहम्मद अम्मार अफजल ने आयुष मिश्रा व सुमंत चाहर को 15-4, 15-8 से पराजित किया। अभिषेक कुशवाहा व युवराज सिंह तथा देवांग तोमर व संस्कार यादव की जोड़ियों ने भी अपने-अपने मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन और रोमांचक मुकाबलों ने खेल प्रेमियों का उत्साह बढ़ाया। अब सभी की निगाहें सेमीफाइनल मुकाबलों पर टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2026 Adhunik Duniya | Owned by Akash Singh | Maintained by Lalit Rastogi