​पीलीभीत। पीलीभीत के खेल और शिक्षा जगत के लिए आज का दिन बेहद ऐतिहासिक और गौरवशाली साबित हुआ है। शहर के प्रतिष्ठित बेन-हर पब्लिक स्कूल के प्रबंध निदेशक और पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी डॉ. परविंदर सिंह सैहमी आगामी ‘वर्ल्ड टेबल टेनिस मास्टर्स चैंपियनशिप 2026’ में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए 4 जून को दक्षिण कोरिया के लिए रवाना हो गए हैं। डॉ. सैहमी की इस अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि से जिले भर के खेल प्रेमियों और नागरिकों में हर्ष की लहर है।
​दक्षिण कोरिया में आयोजित होने वाली इस वैश्विक प्रतियोगिता में दुनिया भर के लगभग 90 देशों के 5000 से अधिक दिग्गज खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। 6 जून को भव्य उद्घाटन के साथ शुरू होने वाली यह चैंपियनशिप 12 जून तक लगातार चलेगी। इस बार भारतवर्ष से विभिन्न आयु वर्ग के लगभग 85 खिलाड़ी इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। बेहद गर्व की बात है कि 70+ (सत्तर वर्ष से अधिक) आयु वर्ग में भारत से चयनित मात्र 8 खिलाड़ियों में पीलीभीत के डॉ. परविंदर सिंह सैहमी ने अपनी जगह बनाई है।
​इंटरनेशनल टेबल टेनिस फेडरेशन (ITTF) द्वारा जारी किए गए आधिकारिक ड्रॉ के अनुसार, डॉ. सैहमी का मुकाबला प्रथम राउंड में टेबल नंबर 8 पर दक्षिण कोरिया के खिलाड़ी कंग म्योंग क्वान, जर्मनी के खिलाड़ी स्टार्ट मुलर माइकल और स्लोवाकिया के खिलाड़ी कोवाल पीटर से होगा। कोरिया रवाना होने से ठीक पहले डॉ. सैहमी ने भावुक होते हुए कहा, “70 वर्ष की आयु में देश की जर्सी पहनना और भारत के लिए खेलना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान है। पीलीभीत की मिट्टी और तिरंगे का मान बढ़ाना ही मेरा एकमात्र लक्ष्य है। मैं शहर के युवाओं को संदेश देना चाहता हूँ कि उम्र सिर्फ एक संख्या है, हौसला हमेशा जवान होना चाहिए।”
​डॉ. परविंदर सिंह सैहमी पिछले 50 वर्षों से शिक्षा एवं खेल के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। वे जालंधर, हैदराबाद और इंदौर में नेशनल टूर्नामेंट खेलने के साथ-साथ टेबल टेनिस कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में भी देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इससे पहले पिछले वर्ष रोम में आयोजित की गई ‘टेबल टेनिस वर्ल्ड मास्टर चैंपियनशिप’ में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए सांत्वना मेडल प्राप्त किया था। खेल के प्रति उनका समर्पण ऐसा है कि वे इस उम्र में भी रोजाना नियमित अभ्यास करते हैं।
​पीलीभीत में टेबल टेनिस को स्थापित करने और स्थानीय खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने में डॉ. सैहमी का अद्वितीय योगदान रहा है। वे पिछले कई वर्षों से अपने विद्यालय में जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित करा रहे हैं। उनके प्रयासों से पिछले वर्ष बेनहर पब्लिक स्कूल में ‘उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस मास्टर चैंपियनशिप’ का सफल आयोजन हुआ था, जिसके बाद अब आगामी नवंबर 2026 में ‘स्टेट मास्टर चैंपियनशिप’ की मेजबानी भी पीलीभीत को मिलना तय हो चुका है। खेल के प्रति उनके इसी विजन और शानदार संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस एसोसिएशन ने उन्हें ‘उत्तर प्रदेश वेटरन समिति’ का चेयरमैन मनोनीत किया है। उन्हीं के कुशल निर्देशन में इस वर्ष उत्तर प्रदेश में 3 बड़ी मास्टर चैंपियनशिप आयोजित की जाएंगी।
​डॉ. सैहमी के दक्षिण कोरिया रवाना होने के अवसर पर जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष गुरदित्त सिंह सैहमी और सचिव गुरसेवक सिंह सहित रमनदीप सिंह, अमन सिंह, देव सिंह, राजेंद्र मौर्य, त्रिलोक सिंह, मनोज भास्कर तथा राजेश शर्मा (एडवोकेट) आदि खिलाड़ियों व गणमान्य नागरिकों ने उन्हें फूलों के हार पहनाकर और मिठाई खिलाकर वैश्विक पटल पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi